झाबुआ में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ताजा की पुरानी यादें, मंत्री निर्मला भूरिया और सांसद अनीता चौहान को बताया अपनी बेटी जैसी!

झाबुआ। झाबुआ प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल ने अपने पुराने राजनीतिक दिनों को याद करते हुए याजें साझा की। कृषि..

screenshot 20260312 172335 gallery5022077974190235489

झाबुआ। झाबुआ प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल ने अपने पुराने राजनीतिक दिनों को याद करते हुए याजें साझा की। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश और यहां के स्थानीय नेताओं के साथ अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र किया।

screenshot 20260312 172335 gallery5022077974190235489

निर्मला भूरिया और अनीता चौहान मेरी बेटी जैसी

राज्यपाल ने अपने संबोधन में मंच पर मौजूद मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और रतलाम-झाबुआ सांसद अनीता चौहान को अपनी बेटी के समान बताया। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब वे गुजरात में विधायक हुआ करते थे, तब वे अक्सर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए आया करते थे। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के पिता और अंचल के कद्दावर आदिवासी नेता, दिवंगत दिलीप सिंह भूरिया के साथ भी काम किया था।

नागर सिंह चौहान के लिए 15 दिन किया था चुनाव प्रचार

राज्यपाल ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े एक पुराने वाकये का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब नागर सिंह चौहान आलीराजपुर से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब वे उनके चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आलीराजपुर आए थे। उन्होंने बताया कि उस चुनाव के दौरान वे पूरे 15 दिन क्षेत्र में  और सघन चुनाव प्रचार किया था। राज्यपाल के इन संस्मरणों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उनके राजनीतिक सफर और मालवा-निमाड़ अंचल से उनके पुराने रिश्तों से रूबरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed