Jhabua: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुजरात सीमा से ₹1.56 लाख की अवैध शराब जब्त

झाबुआ जिले में अवैध मदिरा बिक्री की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। गुजरात सीमा से सटे ग्राम पिटोल में दबिश देकर ₹1,56,240 मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना तथा संभागीय उड़नदस्ता इंदौर के उपायुक्त श्री…

img 20251205 wa00331313402578116333703

झाबुआ जिले में अवैध मदिरा बिक्री की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। गुजरात सीमा से सटे ग्राम पिटोल में दबिश देकर ₹1,56,240 मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना तथा संभागीय उड़नदस्ता इंदौर के उपायुक्त श्री संजय तिवारी के निर्देश पर, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में की गई।

img 20251205 wa00331313402578116333703

कैसे हुई कार्रवाई?

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त झाबुआ ‘ब’ की टीम ग्राम पिटोल पहुंची।
यहां मंगू मेड़ा की किराना दुकान के पीछे रखी लोहे की पेटी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान—

माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बियर – 30 पेटी

बैगपाइपर व्हिस्की – 09 पेटी

कुल 39 पेटी (437.76 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की गई। यह शराब मौके से फरार आरोपी मंगू पिता फतिया मेड़ा की बताई जा रही है।

आरोपी पर मामला दर्ज

फरार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क) व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई की पूरी विडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की गई।

किसकी रही भूमिका?

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में
आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा एवं स्टाफ मदन राठौड़, विजय चौहान, श्रीमती पुष्पा बारिया तथा वाहन चालक दीपक भूरिया द्वारा की गई।

अभियान जारी रहेगा

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के परिवहन व बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports