झाबुआ: खरीफ सीजन की तैयारियों का कृषि विभाग ने लिया जायजा, किसानों को दी गई उन्नत खेती की सलाह

झाबुआ (12 जून 2026): जिले में आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों और ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक एन.एस. रावत ने शुक्रवार को विकासखंड रामा और पेटलावद के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीधे किसानों से संवाद…

झाबुआ कृषि विभाग ने फसलों का लिया जायजा

झाबुआ (12 जून 2026): जिले में आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों और ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक एन.एस. रावत ने शुक्रवार को विकासखंड रामा और पेटलावद के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीधे किसानों से संवाद कर कृषि गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें उन्नत खेती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

झाबुआ कृषि विभाग के उप संचालक ने ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल का निरीक्षण किया

कृषि विभाग के उप संचालक एनएस रावत ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई किसानों के खेतों में पहुंचकर ग्रीष्मकालीन मूंगफली की फसल का बारीकी से अवलोकन किया। राहत की बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान फसल की स्थिति काफी संतोषजनक पाई गई तथा किसी भी खेत में कीट, व्याधि या किसी गंभीर रोग का प्रकोप नहीं देखा गया।

झाबुआ कृषि विभाग ने फसलों का लिया जायजा

इन ग्रामों और कृषकों के खेतों का हुआ निरीक्षण:

  • विकासखंड रामा (ग्राम नारंदा): कृषक श्री सूरसिंह गणावा
  • विकासखंड पेटलावद (ग्राम टेमरिया): कृषक श्री रमेश एवं श्रीमती हेमा मेड़ा
  • विकासखंड पेटलावद (ग्राम घुघरी/छायन पूर्व): कृषक श्री दिलीप एवं श्री दशरथसिंह राठौर

खरीफ बोनी के लिए किसानों को 5 महत्वपूर्ण सलाह

आगामी खरीफ सीजन 2026 (Kharif Season 2026) को देखते हुए उप संचालक ने भ्रमण के दौरान उपस्थित किसानों और मैदानी अमले को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। खेती में पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृषकों को ये विशेष समझाइश दी गई:

  1. ई-टोकन से ही लें उर्वरक: खाद (उर्वरक) वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी किसान ‘ई-विकास प्रणाली’ के अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से ही उर्वरक प्राप्त करें।
  2. प्रमाणित बीज का उपयोग: खेतों में अच्छे अंकुरण और पैदावार के लिए हमेशा अधिकृत बीज विक्रेताओं से ही निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज खरीदें।
  3. पक्का बिल अनिवार्य: बीज, खाद या दवा खरीदते समय संबंधित विक्रेता से ‘पक्का बिल’ अवश्य मांगें।
  4. खेतों की उचित तैयारी: खरीफ सीजन 2026 फसलों की बोनी शुरू करने से पहले खेतों की अच्छी तरह जुताई कर उन्हें तैयार कर लें।
  5. वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं: पुरानी पद्धतियों की बजाय कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली तकनीकी सलाहों का पालन करते हुए ही खेती करें।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई कृषि संबंधी खबर, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports