झाबुआ में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा: जिपं CEO ने मेघनगर में परखे काम, दिया 8 दिन का अल्टीमेटम

झाबुआ। आगामी मानसून से पहले जिले में वर्षा जल सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत चल रहे..

img 20260501 wa00202342859990479080697

झाबुआ। आगामी मानसून से पहले जिले में वर्षा जल सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत चल रहे कार्यों में प्रशासनिक कसावट शुरू हो गई है। शुक्रवार (1 मई) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत अगराल का दौरा कर जल संरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

img 20260501 wa00202342859990479080697

​ग्राउंड जीरो पर पहुंचे जिपं सीईओ ने खेत तालाब सहित अन्य जल संवर्धन संरचनाओं की गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से समीक्षा की तथा निर्माण एजेंसियों को सख्त लहजे में काम को 8 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

img 20260501 wa00196210209585369568917

गुणवत्ता से समझौता नहीं, युद्ध स्तर पर पूरे हों काम

​निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री चौहान ने मौके पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों और मेघनगर जनपद पंचायत के सीईओ को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए।

​अभियान के उद्देश्यों को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं, उन्हें हर हाल में आगामी 08 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। इससे बारिश का पानी सहेजने की पुख्ता व्यवस्था हो सकेगी और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।

​इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग और जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed