,

झाबुआ:  मक्के की कड़ब में छिपाई 52 पेटी अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई!

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने शनिवार को एक और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम धामनी नाना में दबिश देकर करीब 1.43 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। ​तालाब के पास…

img 20260321 wa00171439486262904031824

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने शनिवार को एक और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम धामनी नाना में दबिश देकर करीब 1.43 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की है।

झाबुआ:  मक्के की कड़ब में छिपाई 52 पेटी अवैध शराब जब्त

तालाब के पास मक्के की कड़ब में छिपाई थी शराब

​जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम धामनी नाना में तालाब के किनारे भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त झाबुआ ‘ब’ की टीम मौके पर पहुंची। जब वहां पड़े मक्के की कड़ब (सूखा चारा) की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके भीतर छिपाकर रखी गई विदेशी मदिरा की पेटियां बरामद हुईं।

जब्त शराब और कानूनी कार्यवाही

​तलाशी के दौरान टीम को माउंट 6000 बियर की कुल 52 पेटियां मिलीं। कुल मात्रा 624 बल्क लीटर पाई गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1,43,520 रुपये (एक लाख तैतालीस हजार पांच सौ बीस रुपये) है। विभाग ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पूरी कार्यवाही की पारदर्शिता के लिए नवीन नियमों के तहत वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है।

कार्यवाही में शामिल टीम

​इस सफल कार्यवाही को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक योगेश दामा, अकलेश सोलंकी, प्रेमसिंह परमार सहित मुख्य आरक्षक और आरक्षक प्रकाश भाबर, कांतु डामोर, कुसुम डामोर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, कुंवरसिंह डावर, पवन गाडरिया, विजय चौहान, पंकज डोडियार, श्रीमती पुष्पा बारिया और विद्या डामोर का विशेष योगदान रहा।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports