शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सामान जलकर खाक

करवड़ | अरूण पाटीदार झाबुआ जिले के ग्राम बड़ी देहंडी में सोमवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।..

img 20260324 wa00036275943667617294195

करवड़ | अरूण पाटीदार झाबुआ जिले के ग्राम बड़ी देहंडी में सोमवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट ने एक गरीब परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोपहर के वक्त जब घर के सदस्य अपने खेतों पर काम करने गए हुए थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण घर में भीषण आग लग गई। बंद घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत गृहस्वामी को सूचना दी गई।

ग्रामीणों और डायल 112 ने पाया आग पर काबू

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजमल सोलंकी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास ही स्थित एक मकान के हौज से पानी भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, लेकिन तब तक घर के भीतर रखा अधिकांश सामान राख हो चुका था।

img 20260324 wa00036275943667617294195

लाखों का नुकसान, पटवारी ने बनाया पंचनामा

​हादसे की खबर मिलने पर पटवारी अनिता ताड़ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घर में रखी क्विंटल भर सोयाबीन, गेहूं और तुवर जैसी फसलें पूरी तरह जल गई हैं। इसके अलावा एलईडी टीवी, पंखे, संदूक और अन्य कीमती घरेलू उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। पटवारी ने बताया कि पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जा रहा है ताकि प्रभावित परिवार को जल्द सरकारी सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports