झाबुआ में अवैध उत्खनन पर चोट, खनिज विभाग ने घेराबंदी कर जप्त किए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली, माफियाओं में हड़कंप

झाबुआ। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं…

img 20260430 wa00162901307360705932246

झाबुआ। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 07 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

झाबुआ में अवैध उत्खनन पर चोट, खनिज विभाग ने घेराबंदी कर जप्त किए 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली, माफियाओं में हड़कंप

देर रात और सुबह दी दबिश, घेराबंदी कर पकड़े वाहन

​जिला खनिज अधिकारी श्री जे.एस. भिड़े और खनिज विभाग के अमले ने 29 और 30 अप्रैल की मध्यरात्रि और सुबह के समय जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।

कार्रवाई का विवरण:

img 20260430 wa00162901307360705932246
  • रेत परिवहन: अवैध रूप से रेत ले जा रहे 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।
  • गिट्टी परिवहन: अवैध गिट्टी से भरे 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए।

​खनिज अधिकारी के अनुसार, इन सभी वाहनों के पास परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज (रॉयल्टी पर्ची) नहीं थे, जिसके बाद मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई।

नियमों के तहत भारी अर्थदंड की तैयारी

​पकड़े गए सभी वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण निवारण नियम 2022 के नियम 19 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन प्रकरणों को अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए न्यायालय अपर कलेक्टर झाबुआ को प्रेषित कर दिया है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports