,

झाबुआ: 2023 के चुनाव में NOTA को पछाड़कर तीसरे नंबर पर थे ये ‘नेताजी’, अब भैंस चोरी के आरोप में पकड़े गए

झाबुआ (Jhabua Post): आपने सियासत में नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप तो खूब सुने होंगे, लेकिन झाबुआ में एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। झाबुआ कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह कोई आम चोर नहीं, बल्कि…

झाबुआ में भैंस चोरी का अजीब मामला

झाबुआ (Jhabua Post): आपने सियासत में नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप तो खूब सुने होंगे, लेकिन झाबुआ में एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। झाबुआ कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह कोई आम चोर नहीं, बल्कि 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ चुका एक पूर्व प्रत्याशी है!

Jhabua Nagar Palika Ad 01

‘बालू’ नाम का यह शख्स चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बाद तीसरे नंबर पर रहा था और इसने पूरे 3,600 वोट हासिल कर ‘नोटा’ (NOTA) को भी पछाड़ दिया था। लेकिन अब यही ‘नेताजी’ भैंस चुराने के आरोप में पुलिस की हिरासत में हैं।

झाबुआ में भैंस चोरी का अजीब मामला

‘पानी पीने’ गई थीं भैंसें, नेताजी कर गए ‘हाथ साफ’

इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब कोतवाली पुलिस ने लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बालू को एक चोरी की भैंस के साथ पकड़ा।

दरअसल, करीब महीने भर पहले बावड़ी माफी गांव के रहने वाले मैथु की भैेस चोरी हुई थी, वे लगातार इसकी खोज में लगे हुए थे , उनकी टिकड़ी मोटी में जाकर खत्म हुई , जहां उनको उनकी चोरी हुई भैंस बालु के यहां नजर आई । अपनी चोरी हुई भैंस को पहचान लिया और पुलिस को बताया कि यह भैंस उसी के गांव से चोरी हुई थी। जो टिकड़ी मोती के बालू के पास मौजूद है । बाद में भैंस और आरोपी को थाने लाया गया , शिकायत दर्ज करवाई गई । ग्रामीणों ने बताया कि किसी भैंस तालाब से पानी पीने गई तब चोरी हो गई , तो किसी ने बताया कि बालू ने उनके पशुओं को तब चुराया जब गांव वाले किसी शादी-ब्याह के कार्यक्रम में गए हुए थे, एक खास बात ये भी है कि बालू ने एक शादी बावड़ी माफी में भी की हुई है ।

झाबुआ कोतवाली पर अपनी भैंस के साथ मैथु और अन्य शिकायत कर्ता

महीने भर में 15 से ज्यादा पशुओं की हुई चोरी

थाने में जमा हुए बावड़ी माफी गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले एक महीने के भीतर गांव से ज्यादा पशु चोरी हो चुके हैं, जिनमें 13 भैंस और 2 बैल शामिल हैं । बावड़ी के ही प्रभु डामर ने बताया कि उनके यहां से 5 भैंस चोरी हुई । घटना तब जब वो एक बारात में घर बाहर गए हुए थे,ये घटना दिन की है ।

झाबुआ में भैंस चोरी के आरोप पकडे गए नेताजी

क्या कह रही है झाबुआ पुलिस?

झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे ने बताया कि बावड़ी माफी गांव के लोगों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बालू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक भैंस बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी का कहना है: “पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने गांव से चुराए गए बाकी 10-11 पशुओं (भैंस और बैलों) को कहां छुपाया है या किसे बेचा है। थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे अन्य लोगों की फरियाद पर भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

फिलहाल, 3600 वोट लाने वाले इस पूर्व प्रत्याशी की करतूत पूरे चर्चा का विषय बनी हुई है। सियासत के मैदान से सीधे हवालात तक का यह सफर लोगों के बीच चुटकुलों और चटकारे लेने का सबब बन गया है।

📲 WhatsApp चैनल लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029Va9uMq017EmwsM3B481P

📘 Facebook पेज लिंक: https://www.facebook.com/jhabuapost/

▶️ YouTube चैनल लिंक: https://www.youtube.com/@Jhabuapost

📞 WhatsApp / संपर्क नंबर: 9407154083 (सीधे मैसेज के लिए लिंक: https://wa.me/919407154083)

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports