Jhabua News : लोकायुक्त कार्रवाई , ग्राम रोजगार सहायक  रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jhabua Post : लोकायुक्त कार्रवाई, 28 अगस्त 2025।महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए JHABUA जिले की रानापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डिग्गी के ग्राम रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मामला क्या है ग्राम डिग्गी…

screenshot 20250828 135755 gallery4058403389195616075

Jhabua Post : लोकायुक्त कार्रवाई, 28 अगस्त 2025।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए JHABUA जिले की रानापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डिग्गी के ग्राम रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

मामला क्या है

ग्राम डिग्गी निवासी कमल सिंह निंगवाल (26 वर्ष, पेशा-खेती) ने शिकायत की थी कि उन्हें अपने 7 वर्षीय पुत्र पवन सिंह निंगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना था। इस संबंध में जब उन्होंने रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा (39 वर्ष) से संपर्क किया तो उसने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 1600 रुपये की रिश्वत की मांग की।

Jhabua Post : लोकायुक्त कार्रवाई ,ग्राम रोजगार सहायक  रिश्वत लेते गिरफ्तार

JHABUA में लोकायुक्त की कार्रवाई

शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक (विपुस्था) राजेश सहाय के मार्गदर्शन में ट्रैप दल का गठन किया गया। गुरुवार को जब आवेदक ने आरोपी को 1250 रुपये की रिश्वत राशि दी, उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Jhabua Post : लोकायुक्त कार्रवाई ,ग्राम रोजगार सहायक  रिश्वत लेते गिरफ्तार

कानूनी धाराएँ

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, बन्दमोहन सिंह बिष्ट और मनीष माधुर शामिल रहे।

📢 जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर। 🎥 वीडियो खबरें देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 📰 और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए 👉 www.JhabuaPost.com 🌐 लोकल भी, ग्लोबल भी — आपके पास कोई खबर, सूचना या वीडियो है? 📲 तो हमें WhatsApp करें: 👉 7000146297 | 👉 9826223454 📍 ये भी पढ़े ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports