Jhabua: युवा कांग्रेस का हल्ला बोल: खाद संकट, बिजली कटौती और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

झाबुआ। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती खाद कीमत, लगातार बिजली कटौती और अवैध शराब विक्रय के खिलाफ यह महाआंदोलन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी…

img 20251202 wa00062366930473303328010

झाबुआ। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती खाद कीमत, लगातार बिजली कटौती और अवैध शराब विक्रय के खिलाफ यह महाआंदोलन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई। कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने आक्रोशित भाषण देते हुए किसानों के अधिकारों के लिए नारेबाजी की।

img 20251202 wa00062366930473303328010

शराब बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

अध्यक्ष नटवर डोडियार ने एसडीएम को स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद और नियमित बिजली मिलना जरूरी है, वरना जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

img 20251202 wa00078048361288408176776

उन्होंने कहा— “आज हम 100–200 लोग आए हैं, लेकिन यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 2000 लोगों के साथ आंदोलन करेंगे।”

जिला प्रवक्ता ने पुतला दहन की चेतावनी दी

जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल ने कहा कि यदि बिजली समस्या, खाद की कमी और अवैध शराब विक्रय पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो युवा कांग्रेस जिले भर में पुतला दहन करेगी।

थांदला विधानसभा की प्रतिक्रिया

थांदला विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरे जिले में संघर्ष जारी रहेगा।

बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की भागीदारी

इस महा आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, NSUI और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से—

जिला उपाध्यक्ष: अनिल डामोर

जिला महासचिव: इस्तियाक कुरैशी, रोशन बारिया

विधानसभा अध्यक्ष: दरियाव सिंगाड़, अक्षय कामलिया

आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष: खुना गुड़िया

NSUI जिलाध्यक्ष: नरवेश अमलियार

IT सेल अध्यक्ष: ओवेश खान

शहर उपाध्यक्ष: वसीम सैयद

ब्लॉक अध्यक्ष: भमर मखौड़, अनिल वसुनिया, गणेश मुनिया, अविनाश मुनिया

अन्य कार्यकर्ता: अविनाश भूरिया, शिवपाल डामोर, आनसिंग वसुनिया, कैलाश मेडा, राजा कुरैशी, पुनीत भानपुरिया, महेश अमलियार, कमलेश बिलवाल, आदेश भूरिया, पंकज सारेल, विज़न ताहेड, मुकेश कातिजा, राहुल वड़किया, धनजी भूरिया, राकेश भाबर आदि।

पूरे आंदोलन की आधिकारिक जानकारी जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल द्वारा दी गई।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports