महिला एवं बाल विकास मंत्री ने वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किएबाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान के रथ को हरी झंडी एवं शपथ दिलाईस्वरोजगार योजना..

img 20251129 wa0040494589810092866588

नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान के रथ को हरी झंडी एवं शपथ दिलाई
स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को ऋण वितरित किए

झाबुआ, 29 नवम्बर 2025। जिले में कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित एवं आधुनिक आवास हेतु बहुप्रतीक्षित वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आज का दिन जिले के लिए अत्यंत शुभ और ऐतिहासिक है। कामकाजी महिलाओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्किंग विमेन हॉस्टल का निर्माण केवल एक भवन नहीं, बल्कि जनजातीय अंचल की महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध थीं, परंतु जनजातीय क्षेत्रों में इनकी लंबे समय से आवश्यकता थी। छात्राओं हेतु छात्रावास हैं, परंतु कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास व्यवस्था की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसकी पूर्ति आज आरंभ हो रहे इस निर्माण से होगी।

img 20251129 wa0047997615879461531549

मंत्री ने बताया कि जिले के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार संकल्पित है। यह हॉस्टल न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा, बल्कि जिले की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 50 सीटर क्षमता वाला यह हॉस्टल भविष्य में 100 सीटर तक विस्तारित किया जाएगा। दो मंजिला भवन में आधुनिक वन-सीटर एवं टू-सीटर कमरे, योगा रूम, लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, मेस सुविधा, ओपन जिम, चाइल्ड केयर रूम सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। 24 घंटे वार्डन की सुविधा सुरक्षा और अनुशासन दोनों सुनिश्चित करेगी।

img 20251129 wa00457314171457144539438

साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पारदर्शी एवं ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया ने मध्यप्रदेश राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। ऐसी नवाचारपूर्ण और पारदर्शी व्यवस्था अपनाकर प्रदेश ने सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी सराहना हर स्तर पर हो रही है।

img 20251129 wa0040494589810092866588

जिले में वर्किंग विमेन हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है, जो पूर्व में केवल बड़े शहरों तक सीमित थी। यह हॉस्टल जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा। मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के साथ-साथ भविष्य में एमएसएमई क्लस्टर में कार्यरत महिलाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

जिले की 10वीं–12वीं की टॉप 10 छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की
कार्यक्रम में जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं की टॉप 10 छात्राएँ तथा कक्षा 12वीं की टॉप 10 छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ₹5000-₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा परियोजना राणापुर, थांदला, रामा, झाबुआ एवं मेघनगर के नवनियुक्त 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को ऋण वितरित किए
मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम झाबुआ द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण वितरित किए गए। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत श्रीमती ममता भूरिया को होटल–ढाबा व्यवसाय हेतु ₹10 लाख का ऋण, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत श्रीमती रामतु भूरिया को किराना दुकान हेतु ₹1 लाख और श्रीमती सोना बामनिया को टेलरिंग व्यवसाय हेतु ₹1 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।

बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान के रथ को हरी झंडी एवं शपथ दिलाई
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान के लिए मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित जनसमुदाय को शपथ दिलाई तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed