राणापुर झाबुआ जिले की राणापुर तहसील के ग्राम थुवादरा में बुधवार को तेंदुए के हमले से सनसनी फैल गई। तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को राणापुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
- रतन पिता मगन, रागू पिता सेना,हरिओम पिता रमेश, विजु कनिया

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर जा रहे थे, अचानक तेंदुआ दिखा तो ग्रामीणों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ एक के बाद एक चार लोगों पर झपट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिले थे, लेकिन उस समय वह नहीं पकड़ा जा सका। अब फिर से हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और पिंजरा भी लगाने की बात विभाग की ओर से कही जा रही है!
झाबुआ जिले में पिछले कुछ सालों में लगातार तेंदुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है , जो की बढ़िया बात है । लेकिन आबादी बढ़ने के साथ ही इनके लिए उचित व्यस्थाओं का अभाव भी देखा जा रहा है । तेंदुएं भोजन और पानी की तलाश में आते हैं । और कई बार इस तरह हादसे होते हैं । इसके पहले झाबुआ के पास , रामा , थांदला में भी तेंदुएं के हमले देखने को मिले ।
ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें















