, ,

Pahalgam terror attack: इंदौर निवासी सुशीलकुमार नथानिया की मौत, आलीराजपुर LIC में थे पदस्थ!

Pahalgam terror attack. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुशीलकुमार नथानियाल की मौत हो गई है। इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है, जिनके पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है। सुशीलकुमार नथानियाल आलीराजपुर जिले में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे चार…

img 20250423 wa00011966250835970904691

Pahalgam terror attack. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी सुशीलकुमार नथानियाल की मौत हो गई है। इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है, जिनके पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है।

सुशीलकुमार नथानियाल आलीराजपुर जिले में एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। वे चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने कश्मीर गए थे। उनके साथ पत्नी जेनिफर, 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा और 21 वर्षीय बेटा आस्टन भी मौजूद थे।

परिवार इंदौर के वीणा नगर में निवासरत था, जबकि उनका मूल संबंध आलिराजपुर जिले के जोबट से है। पत्नी जेनिफर खातीपुरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और घायल बेटी आकांक्षा सूरत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं।

हमले के बाद घायल आकांक्षा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुखद घटना ने मध्यप्रदेश समेत पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले की हर तरफ निंदा की जा रही है।

Pahalgam terror attack: इंदौर निवासी सुशीलकुमार नथानिया की मौत

📢 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल “झाबुआ पोस्ट” को सब्सक्राइब करें!
🔗 ➡️ सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/@Jhabuapost

🌐 ताजा खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें:
🔗 ➡️ jhabuapost.com

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports