स्कूल से निकालने की बात से नाराज युवक ने माही नदी में लगाई छलांग.

पेटलावद/घुघरी: सोमवार शाम घुघरी के पास माही नदी में युवक  ने छलांग  लगा दी! पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश कर कहे हैं अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक ने जहां अपने वॉट्सएप स्टेटस में स्कूल को जिम्मेदार ठहराया था, वहीं पुलिस जांच में विवाद की…

img 20251222 wa0083634678383809893785

पेटलावद/घुघरी: सोमवार शाम घुघरी के पास माही नदी में युवक  ने छलांग  लगा दी! पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश कर कहे हैं अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक ने जहां अपने वॉट्सएप स्टेटस में स्कूल को जिम्मेदार ठहराया था, वहीं पुलिस जांच में विवाद की वजह “बैड टच” (Bad Touch) और निष्कासन की चेतावनी सामने आई है।

img 20251222 wa0083634678383809893785

क्या है पूरा मामला?

पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि सारंगी के निजी स्कूल में शिक्षक अजय पाटीदार (निवासी बोडायता) और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, युवक पर “बैड टच” (आचरण संबंधी शिकायत) को लेकर आरोप लगे थे। इसी बात को लेकर संस्था ने उसे चेताया था और स्कूल से निकालने की बात कही थी।

img 20251222 wa00825475758939361386627

गुस्से में उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन द्वारा फटकार लगाने और नौकरी से निकालने की बात कहने के बाद युवक गुस्से में आ गया। इसके बाद वह सीधे माही नदी के पुल पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था।

​फिलहाल, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक अंधेरा और पानी का बहाव होने के कारण युवक की तलाश जारी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports