माही नदी में कूदे शिक्षक का शव 20 घंटे बाद बरामद, ‘स्कूल’ को बताया था जिम्मेदार

​(रिपोर्ट: अरुण पाटीदार, करवड़) ​करवड़/घुघरी: सोमवार दोपहर घुघरी के समीप माही नदी के पुल से छलांग लगाने वाले शिक्षक अजय पिता दुर्गाप्रसाद पाटीदार (निवासी बोडायता)..

inshot 20251223 1100040444925575014912925636

(रिपोर्ट: अरुण पाटीदार, करवड़)

करवड़/घुघरी: सोमवार दोपहर घुघरी के समीप माही नदी के पुल से छलांग लगाने वाले शिक्षक अजय पिता दुर्गाप्रसाद पाटीदार (निवासी बोडायता) का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया है।

सुबह 10 बजे मिली सफलता

सोमवार शाम को अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग 10:00 बजे गोताखोरों को सफलता मिली और अजय का शव नदी से बाहर निकाला गया।

inshot 20251223 1100040444925575014912925636

मोबाइल लोकेशन से पहुंची थी पुलिस

युवक ने सोमवार दोपहर माही नदी पुल से छलांग लगाई थी। कूदने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एक स्कूल को ठहराया था। सूचना मिलने पर सारंगी एवं करवड़ पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर माही नदी तक पहुंची और तलाश शुरू की।

झाबुआ से बुलाए गए थे गोताखोर

सोमवार शाम तक युवक का पता नहीं चलने पर प्रशासन ने झाबुआ से गोताखोर दल को बुलाया था। टीम ने करीब 2 घंटे मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आज शव मिलने के बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ‘बैड टच’ के आरोपों और युवक द्वारा लगाए गए स्टेटस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed