Ranapur: सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था ठप

Ranapur: राणापुर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है  और इसकी वजह बन एक आदेश! शासन के एक आदेश के बाद नगर परिषद रानापुर ने सन 2000 के बाद नियुक्त किए गए अस्थायी सफाईकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को हटा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में सफाईकर्मी शुक्रवार शाम से ही हड़ताल पर उतर गए, जिससे…

img 20251102 wa00083214726178155558577

Ranapur: राणापुर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है  और इसकी वजह बन एक आदेश! शासन के एक आदेश के बाद नगर परिषद रानापुर ने सन 2000 के बाद नियुक्त किए गए अस्थायी सफाईकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को हटा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में सफाईकर्मी शुक्रवार शाम से ही हड़ताल पर उतर गए, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

img 20251102 wa00083214726178155558577

शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। अस्थायी सफाईकर्मियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते नगर की सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर लग गए। दो दिन से नगरभर में सफाई नहीं हो सकी, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

img 20251102 wa00095159386765665078723

शनिवार को स्थायी और अस्थायी कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे रहे और शासन के आदेश को वापस लेने की मांग की।

शासन के आदेश का पालन किया गया — सीएमओ

नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार सन 2000 के बाद रखे गए अस्थायी कर्मचारियों को हटाया गया है।
उन्होंने कहा, “कुल 26 कर्मचारियों में से 18 अस्थायी सफाईकर्मी और 8 अन्य कार्यालय के कर्मचारी हैं। स्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और नगर में सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports