Ratlam: सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत, एक गंभीर

रतलाम के सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के सनावदा चौकड़ी पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक…

img 20251203 wa00264826364892524739205

रतलाम के सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के सनावदा चौकड़ी पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

img 20251203 wa00264826364892524739205

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलवाई। घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं मृतक की पहचान रतलाम जिले के ताल क्षेत्र के निवासी युवक के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports