,

रतलाम की सड़कों पर निकली ‘भैंसा एक्सप्रेस’, वायरल वीडियो ने बटोरी वाहवाही

रतलाम।घोड़े की सवारी तो आम है, लेकिन क्या कभी किसी को भैंसे पर फर्राटे भरते देखा है? रतलाम जिले में कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भारी-भरकम भैंसे पर सवार होकर…

screenshot 20250724 194541 whatsapp208608524115304552

रतलाम।
घोड़े की सवारी तो आम है, लेकिन क्या कभी किसी को भैंसे पर फर्राटे भरते देखा है? रतलाम जिले में कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भारी-भरकम भैंसे पर सवार होकर सड़क पर दौड़ता नजर आ रहा है।

रतलाम की सड़कों पर निकली ‘भैंसा एक्सप्रेस’, वायरल वीडियो ने बटोरी वाहवाही

यह अनोखी सवारी रतलाम जिले के जावरा से आलोट की ओर जाने वाली टू-लेन सड़क पर नजर आई। वीडियो किसी चलती गाड़ी से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें युवक हाथ में लगाम पकड़े भैंसे को इस अंदाज में दौड़ा रहा है जैसे कोई अनुभवी घुड़सवार हो। भैंसे की चाल, सड़क पर दौड़ते वाहन और बीचोंबीच चलती ये ‘भैंसा एक्सप्रेस’—सबकुछ इतना सिनेमैटिक है कि लोग इसे देखकर हैरान हैं।

वीडियो में जब राहगीर युवक से पूछते हैं कि “भैंसा लड़ाकू है या सिर्फ सवारी के लिए है?”, तो वह शान से जवाब देता है – “लड़ाकू भैंसा है!”

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते-होते लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है और हर कोई कह रहा है –
“घोड़ा नहीं… भैंसा भी कम नहीं!”

वीडियो न्यूज देखने लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें – www.youtube.com/jhabuapost

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports