,

झाबुआ: जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती विधायक कार्यालय, गोपाल कॉलोनी में मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। युवक कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेन्द्र बिलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री…

झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती विधायक कार्यालय, गोपाल कॉलोनी में मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवक कांग्रेस के प्रवक्ता लोकेन्द्र बिलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू, जिन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे, ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में 1947 से 1964 तक देश का नेतृत्व किया। उन्होंने विभाजन और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया। उनकी दूरदर्शी नीतियों और प्रेरणादायक नेतृत्व के कारण ही भारत आज एक शक्तिशाली राष्ट्र बन पाया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी श्री आशिष भूरिया ने भी माल्यार्पण कर नेहरू जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का जन्मदिन “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उनकी नीतियों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वे न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त और प्रगति की दिशा में अग्रसर करने में भी उनका अहम योगदान रहा।

झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें शहर अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, पार्षद धुमा भाई, युवक कांग्रेस के हेमेन्द्र बबलु कटारा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार, प्रेम गुडिया, दिनेश मेड़ा, रिकू रूनवाल, गुलरान कुरैशी, पियुश बघेल, हरिसिंह भूरिया, आदेश भूरिया, संजय परमार, रोहित हटिला, किलू भूरिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त लोकेन्द्र बिलवाल ने किया।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports