Jhabua Post

Local भी,Global भी !

झाबुआ में ठंड दिखाने लगी असर: 4 दिनों में तापमान में 8.4 डिग्री की गिरावट

झाबुआ सर्दी दिखाने लगी असर ।

झाबुआ में सर्दी ने असर दिखाने लगी है। सुबह और रात में सर्द हवाएं ठिठुरन महसुस करवा रहे हैं । 9 दिसंबर की सुबह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 8.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

झाबुआ में पिछले 5 दिनों का तापमान ट्रेंड

  • 5 दिसंबर 2024:
    • अधिकतम तापमान: 31.2 डिग्री से.
    • न्यूनतम तापमान: 17.2 डिग्री से.
  • 6 दिसंबर 2024:
    • अधिकतम तापमान: 33.4 डिग्री से.
    • न्यूनतम तापमान: 16.4 डिग्री से.
  • 7 दिसंबर 2024:
    • अधिकतम तापमान: 32.2 डिग्री से.
    • न्यूनतम तापमान: 14.8 डिग्री से.
  • 8 दिसंबर 2024:
    • अधिकतम तापमान: 28.6 डिग्री से.
    • न्यूनतम तापमान: 12.4 डिग्री से.
  • 9 दिसंबर 2024:
    • अधिकतम तापमान: 29.2 डिग्री से.
    • न्यूनतम तापमान: 8.8 डिग्री से.

सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन

झाबुआ में न्यूनतम तापमान 5 दिसंबर के 17.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 9 दिसंबर को 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले चार दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्दी का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।

क्षेत्र में शुष्क मौसम जारी

झाबुआ में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। 1 जून 2024 से अब तक कुल 1142.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन दिसंबर के शुरुआती दिनों में शुष्क मौसम बना हुआ है।

सर्दी बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। ठंडी हवाओं और साफ आसमान के चलते झाबुआ में सर्दी और तेज हो सकती है।

झाबुआ सर्दी दिखाने लगी असर ।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *