अध्यक्ष की मनमानी के चलते सदस्यों ने दिया इस्तीफा, अब केवल अध्यक्ष ही बचे ।

अध्यक्ष की मनमानी के चलते सदस्यों ने दिया इस्तीफा, अब केवल अध्यक्ष ही बचे ।

इस्तीफा02 e1719305432766

झाबुआ जिले की नौगांवा सोसायटी के 11 में से 10 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है । सदस्यों का आरोप है कि आदिम जाति सहकारी सेवा संस्था नौगांवा के अध्यक्ष अपनी मनमानी करते हैं, सदस्यों की सुनी नहीं जाती है, इसी बात से नाराज सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है । सोसायटी के 11 मेम्बर हैं, इनमें 10 सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं । 8 सदस्यों ने बीते शनिवार को अपना इस्तीफा दिया था । इसके बाद दो और सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया ।

अध्यक्ष की मनमानी के चलते नौगांवा सोसायटी के सदस्यों ने दिया इस्तीफा ।

अध्यक्ष की मनमानी के चलते सदस्यों ने दिया इस्तीफा, अब केवल अध्यक्ष ही बचे ।

आदिम जाति सहकारी संस्था मर्यादित नौगांवा तहसील मेघनगर के अध्यक्ष मोहन गणावा की मनमानी के चलते संस्था के आठ संचालकों ने अपना त्याग पत्र सहकारिता उपायुक्त झाबुआ को सौंपा था । संचालक शंकरसिंह राठौर, जवाहरलाल मोहनलाल बारिया, श्रीमती सविता विक्की डोडियार, गेमलसिंह दोला वाघेला, टीनूसिंह परमार, काना बारिया, श्रीमती सबुड़ी मुकेश कटारा, रामसिंह डामोर ने इस्तीफा दिया ।

इन्होंने संथ्या के अध्यक्ष मोहन गणावा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया था कि संस्था अध्यक्ष किसी भी संचालक के सुनते ही नहीं है वे जो भी निर्णय होते हैं स्वयं लेते हैं ,कोई बैठक भी नहीं करते हैं। संचालकगण अपनी लगातार उपेक्षा से क्षुब्ध हैं , जिसके बाद उन्होंने अपना त्याग पत्र सौंप दिया । इसके बाद 2 और सदस्यों कमली मोतीसिंह नायक और कानजी जवला परमार ने भी अपना इस्तीफा दे दिया ।

अब केवल खुद अध्यक्ष ही बचे हैं । संस्था अध्यक्ष गणावा पर आरोप लगे हैं कि वे संचालकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया रखते हैं तथा संस्था के भीतर जो भी निर्णय होता है वह स्वयं लेते हैं तथा किसी भी संचालक के साथ उनका व्यवहार मधुर नहीं है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

सोसायटी इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed