इंदौर: तेज रफ्तार कार से हादसा, डॉक्टर की मौत

इंदौर के विजयनगर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब नैनो कार का चालक ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा बैठा, जिससे कार आगे चल रही एक अन्य कार से टकरा गई। कार चालक डॉक्टर मुकेश की मौत इस हादसे में बीसीएम हाइट्स निवासी…

इंदौर में कार हादसा

इंदौर के विजयनगर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब नैनो कार का चालक ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दबा बैठा, जिससे कार आगे चल रही एक अन्य कार से टकरा गई।

कार चालक डॉक्टर मुकेश की मौत

इस हादसे में बीसीएम हाइट्स निवासी डॉक्टर मुकेश की जान चली गई। घटना का वीडियो विजयनगर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें टक्कर की पूरी घटना साफ देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि संभवत ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर चला गया । जिससे हादसा हुआ ।

इंदौर विजय नगर थाना पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे की विस्तृत जानकारी जुटा रही है और यह समझने का प्रयास कर रही है कि यह मानवीय गलती थी या कार में तकनीकी खराबी।

इंदौर जैसे व्यस्त शहर में ट्रैफिक नियमों और सतर्कता की अहमियत को रेखांकित करता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और दुर्घटनाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी रखें।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports