,

चांदीपुरा वायरस : मंत्री निर्मला भूरिया ने डिप्टी सीएम से की मांग ।

पेटलावद में किडनी मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस मशीन व जिला चिकित्सालय झाबुआ में एमआरआई मशीन की मांग ।

WhatsApp Image 2024 07 24 at 18.47.11 75178e10

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवायजरी जारी करने का अनुरोध किया है।
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि चांदीपुरा वायरस जिला झाबुआ के सीमावर्ती राज्य गुजरात एवं राजस्‍थान के जिलों में इसके मामले तेजी से प्रकाश में आ रहे हैं। यह वायरस 15 वर्ष तक की उम्र के बच्‍चों में फैलता है। बच्‍चों में इस बीमारी के कारण मृत्‍यु भी हो सकती है। इस वायरस की रोकथाम के लिये तत्काल एडवायजरी जारी करने की आवश्‍यकता है।

चांदीपुरा वायरस बालु मक्खी मच्छर से फैलता है ।

चांदीपुरा वायरस के पड़ोसी राज्य गुजरात में आए मामले सामने ।

मंत्री निर्मला भूरिया ने मध्यप्रदेश- गुजरात के सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान व स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानीय अस्पतालों में चिकित्सा के व्यापक प्रबंध करने हेतु दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में किडनी मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस मशीन व जिला चिकित्सालय झाबुआ में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने का विशेष अनुरोध भी किया।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports