छात्रावास में छात्रा के सुसाइड मामले में अधीक्षिका निलंबित ।

छात्रा की सुसाइड मामले में अधीक्षिका निलंबित ।

screenshot 20240719 173907 gallery6289041113468390832 e1721391017651

गुरूवार को कन्या छात्रावास में छात्रा के सुसाइड मामले में छात्रावास की अधीक्षिका सविता भूरिया को निलंबित किया गया है । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा ने इसकी पुष्टि की है । सहायक आयुक्त के प्रतिवेदने पर संभागीय उपायुक्त ने कार्रवाई की है । इसके छात्रा की आत्महत्या मामले में झाबुआ कलेक्टर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे चुकी है । झाबुआ एसडीएम इसकी जांच करेंगे, उन्हें एक माह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है ।

छात्रावास में छात्रा के सुसाइड मामला

छात्रावास में गुरूवार को लगाई थी छात्रा ने फांसी ।

गुरूवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने कन्या छात्रवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । छात्रा रक्षा चोपड़ा का शव दीवार के सहारे खूंटी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था । मामले में छात्रावास अधीक्षिका पर लापरवाही बरतने और अपने दायित्वों का निर्वहन ढंग से नही किया, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोषी पाया गया ।

इसके साथ ही अधीक्षिका सविता भूरिया को गंभीर लापरवाही बरतने, एंव समय समय पर शासन स्तर एंव वरिष्ठ के आदेशो, निर्देशो का पालन नही करने, शासन एंव विभाग द्वारा छात्रावास संचालन मे निर्धारित दिशा निर्देशो का पालन नही करने का दोषी पाया गया । जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है । निलंबित अधीक्षिका को बीईओ कार्यालय रामा में अचैट किया गया है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports