झाबुआ: आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो वाहनों से 12 लाख की अवैध शराब जब्त

झाबुआ – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह पिटोल-कुंदनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान आबकारी टीम ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों का पीछा कर ग्राम नांगनखेड़ी में रोका। अमले को देख चालक मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर इन…

img 20250209 wa00086149553923934152293

झाबुआ – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह पिटोल-कुंदनपुर मार्ग पर गश्त के दौरान आबकारी टीम ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों का पीछा कर ग्राम नांगनखेड़ी में रोका। अमले को देख चालक मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर इन वाहनों में लाखों रुपये की अवैध शराब पाई गई।

झाबुआ: आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो वाहनों से 12 लाख की अवैध शराब जब्त

शराब और वाहनों की जब्ती

पहले वाहन (महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP13 ZN 4251) से 86 पेटी बियर (कुल 1032 लीटर) और दूसरे बिना नंबर वाले वाहन से 152 पेटी गोवा और रॉयल सिलेक्ट व्हिस्की (1322.28 लीटर) जब्त की गई। कुल 238 पेटियों में 2354.28 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 12,54,780 रुपये आंकी गई है। वहीं, जब्त वाहनों की कीमत 16,50,000 रुपये है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य 29,04,780 रुपये है।

झाबुआ आबकारी विभाग ने किया मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

फरार आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 46 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

img 20250209 wa00093792318497167487810

टीम ने किया सराहनीय काम

इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी ने किया, जबकि आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा, अकलेश सोलंकी, रमेश सिसोदिया, प्रेमसिंह परमार और अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अवैध शराब के खिलाफ सख्ती जारी

संभागीय उड़नदस्ता उपायुक्त मुकेश नेमा के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने कहा कि अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई प्रेरक खबर या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports