झाबुआ: हाथीपावा के जंगल में आग, काबू पाने की कोशिश जारी

झाबुआ के पास हाथीपावा के जंगलों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दमकल और प्रशासन की टीमें आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले साल भी इसी जंगल में…

fb img 17418712926967631170477876710135

झाबुआ के पास हाथीपावा के जंगलों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दमकल और प्रशासन की टीमें आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।

पिछले साल भी इसी जंगल में आग लगी थी, जिससे पेड़-पौधों को काफी नुकसान हुआ था। इस बार भी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। बड़ा सवाल यह है कि जंगल में हर साल आग लगती है या कोई इसे जानबूझकर लगाता है?

fb img 17418712926967631170477876710135

सूखे पेड़-पौधे, घास और टहनियों की वजह से आग तेजी से फैल रही है, जिससे जंगल और वहां रहने वाले जानवरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports