दशा माता पर्व: पीपल वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

करवड़ (झाबुआ ) : झाबुआ जिले के करवड़ नगर के बीच स्थित अति प्राचीन पीपल वृक्ष के समक्ष दशा माता पर्व पर सुहागिन महिलाओं और..

img 20250324 wa00257337772418034212182

करवड़ (झाबुआ ) : झाबुआ जिले के करवड़ नगर के बीच स्थित अति प्राचीन पीपल वृक्ष के समक्ष दशा माता पर्व पर सुहागिन महिलाओं और माताओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपस्थिति माने जाने वाले इस पूज्य पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने कच्चे सूत के धागे में गठान बांधकर पूजन किया और फिर उसे गले में धारण किया।

img 20250324 wa00257337772418034212182

सामूहिक परिक्रमा और कथा श्रवण

पर्व के अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पीपल वृक्ष की परिक्रमा की और विधिपूर्वक व्रत रखकर पूजन किया। इस दौरान कथावाचक गायत्री दिनेश शर्मा द्वारा दशा माता की कथा सुनाई गई, जिसे सुनकर सभी व्रतधारी महिलाओं ने माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

img 20250324 wa0023146501349111899053

पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन

महिलाओं ने गेहूं के छोटे-छोटे खेत बनाकर उनकी पूजा भी की। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से खेतों में फसल की उपज अच्छी होती है और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है।

नवविवाहिताओं ने किया प्रथम पूजन

img 20250324 wa00268512444133439705099

इस विशेष अवसर पर नवविवाहित महिलाओं ने पहली बार दशा माता की पूजा कर अपने गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पर्व का समापन मां की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें नगर की सभी व्रतधारी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

(रिपोर्ट: अरूण पाटीदार, करवड़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed