महाशिवरात्रि पर थांदला के शिवालयों में गूंजे जयकारे, भव्य शिव बारात निकाली गई

थांदला। महाशिवरात्रि महापर्व विश्वभर में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में थांदला के प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों शिवभक्तों और मंदिर पुजारियों ने भगवान महादेव के शिवलिंगों का विशेष शृंगार, महा अभिषेक, शिव स्तोत्र पाठ और पूजा-अर्चना की। कई शिवालयों में शिव विवाह का आयोजन भी हुआ,…

महा शिवरात्री

थांदला। महाशिवरात्रि महापर्व विश्वभर में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में थांदला के प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों शिवभक्तों और मंदिर पुजारियों ने भगवान महादेव के शिवलिंगों का विशेष शृंगार, महा अभिषेक, शिव स्तोत्र पाठ और पूजा-अर्चना की। कई शिवालयों में शिव विवाह का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भव्य शिव बारात और महाआरती का आयोजन

थांदला के त्रिवेणी संगम महादेव मंदिर (सुतरेटी रोड) पर आयोजन समिति द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। सेंकड़ों शिव भक्तों ने बारात में शामिल होकर बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिव-पार्वती रूपी बाल गोपालों का स्वागत किया। मंदिर प्रवेश पर भक्तों ने महाआरती और महाप्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। इस अनुष्ठान को पंडित राजेंद्र भट्ट ने विधिविधान से संपन्न कराया।

महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन और संकल्प

WhatsApp Image 2025 02 27 at 12.55.58 1

इस पावन अवसर पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान, संपूर्ण भारत भारतीय गोरक्षा वाहिनी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में महाअभिषेक और विशेष अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय संचालक एवं महिला ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा परमार, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, गो संरक्षक राधेश्याम रावल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजू धानक ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।

आयोजन समिति ने व्यक्त किया आभार

त्रिवेणी संगम आयोजन समिति के प्रकाश अरोड़ा, संजय पंचाल, सुनील राठौड़, भगवान डांगरा, कचरूमल राठौड़, अकलि धानक सहित समिति की मातृशक्ति ने सफल आयोजन पर दानदाताओं और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2025 02 27 at 12.55.59

अगर आप झाबुआ और आसपास की धार्मिक और सामाजिक खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल झाबुआ पोस्ट को सब्सक्राइब करें।

देखें और सब्सक्राइब करें – https://www.youtube.com/@Jhabuapost

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports