मेरा गांव मेरी अयोध्या,राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर केसरिया ध्वज और राम नाम सज रहा गांव।

मेरा गांव मेरी अयोध्या,राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर केसरिया ध्वज और राम नाम सज रहा गांव।

WhatsApp Image 2024 01 12 at 5.48.52 PM e1705063398737

22 जनवरी को अयोध्या मंदिर राम लला मूर्ति के प्राणपतिष्ठा को लेकर चंहुओर उत्साह का माहौल है । झाबुआ जिले की रायपुरिया भी मानो अयोध्या बन गई है । सभी लोग मिलजुलकर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे गांव को अयोध्या की तरह सजाया जा रहा है ।

मेरा गांव मेरी अयोध्या , केसरियामय हुआ नगर ।

मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत पूरे गांव में हर घर पर गली मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर भगवा ध्वज और तोरण से सजाया जा रहा है । साथ ही अयोध्या से आए पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र ढोल बाजे के साथ घर घर जाकर बांटे जा रहे है । निमंत्रण पत्र देने जा रहे राम भक्तो का कई घरों पर तिलक लगाकर व आरती उतारकर स्वागत किया जा रहा है, निमंत्रण पत्र की पुजा कर स्वीकार कर रहे है ।

मेरा गांव मेरी अयोध्या,राम मंदिर

,वही सुबह की प्रभात फेरी में सैकड़ो महिलाए ,बच्चे व पुरुष बड़ चड़कर भाग ले रहे है ठंड के ऐसे मौसम में भी राम भक्तो का उत्साह कम नहीं हुआ है साथ ही पूरे गांव में सभी जगह दीवारों पर राम नाम लेखन भी कर रहे है रायपुरिया के समस्त ग्रामवासी मिलकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहे है जिसमे कई धार्मिक आयोजन होंगे ।

शुक्रवार 19 जनवरी को सांय संगीतमय सुंदरकांड उज्जैन के कलाकारों द्वार , 20 व 21 जनवरी को भव्य भजन संध्या,सोमवार 22जनवरी प्रातः को शोभायात्रा,कलश यात्रा और दोपहर 12.30 पर महाआरती और उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा साथ ही अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखने के लिए कई जगह बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी प्राणप्रतिष्ठा समारोह का समय निकट आता जा रहा है वैसे ही राम भक्तो का उत्साह चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports