सरपंच,पत्नी और वो : पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, महिला मित्र की पिटाई

नीमच: नीमच जिले के सावन पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली के एक अफेयर ने उज्जैन में सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। सरपंच ने अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में समय व्यतीत किया था, लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। यह मामला उस समय तूल पकड़ गया जब पत्नी…

सरपंच, पत्नी और वो.

नीमच: नीमच जिले के सावन पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली के एक अफेयर ने उज्जैन में सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। सरपंच ने अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में समय व्यतीत किया था, लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। यह मामला उस समय तूल पकड़ गया जब पत्नी ने अपनी महिला मित्र की सरेआम पिटाई शुरू कर दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सरपंच ,पत्नी और वो , कहानी की शुरुआत:

सरपंच जितेंद्र माली का एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर अफेयर था, जिसे उनकी पत्नी पहले से जानती थीं। हालांकि, वह मौके की ताक में थी कि अपने पति को रंगेहाथ पकड़ा जाए। इस बार, जितेंद्र माली ने अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में समय बिताने का निर्णय लिया। सरपंच और महिला मित्र ने रिफ्रेशमेंट के बाद होटल से बाहर जाने का फैसला किया, लेकिन तभी उनकी पत्नी, जो नीमच से कार द्वारा पीछा करते हुए उज्जैन पहुंच गई थी, वहां पहुंची।

सरपंच, पत्नी और वो.

सड़क पर बवाल:

होटल से बाहर निकलते ही सरपंच को अपनी पत्नी ने देख लिया। इसके बाद तो सड़क पर हंगामा मच गया। पत्नी ने अपनी पति की महिला मित्र को सरेआम पीटना शुरू कर दिया और पूछा, “तुम कौन हो?” इसके बाद, पत्नी ने धमकी दी कि “तुम थाने चलो, हम बताते हैं”। सरपंच हाथ से अपना चेहरा ढककर चुपचाप कार में बैठा रहा, जबकि पत्नी ने महिला मित्र को लगातार पीटते हुए बीच सड़क पर सार्वजनिक रूप से अपना गुस्सा जाहिर किया।

पुलिस में रिपोर्ट:

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में, पत्नी और उनके परिवार के लोग थाने पहुंच गए, और महिला मित्र को लेकर नानखेड़ा थाने में बैठ गए।

तीसरी महिला का दावा:

इसके बाद, तीसरी महिला भी सामने आई है, जो दावा कर रही है कि वह भी जितेंद्र माली की पत्नी है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र माली के साथ पकड़ी गई महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और सरपंच बनने के बाद वह उसके संपर्क में आई थी। बताया जाता है कि जितेंद्र माली के परिवार में 16 साल की एक बेटी और 12 साल का एक बेटा है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने उनके निजी जीवन में उथल-पुथल मचा दी है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports