8 लाख की ठगी, जमीन में गड़े धन का लालच दिया .

जमीन में गड़े धन का लालच देकर ग्रामीण से 08 लाख की ठगी, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ।

e1706699224876

8 लाख की ठगी को दिया अंजाम अब चढ़े पुलिस के हत्थे ।

झाबुआ जिले की राणापुर थाना पुलिस ने जमीन गड़े धन का लालच देकर 8 लाख रूपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मामला राणापुर थाने के पाडलवा गांव का है । पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लाख रूपए नगद भी बरामद किए हैं ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 14 नवंबर 2023 की है । पाडलवा गांव के रहने वाले फरियादी सुनील मावी ने राणापुर थाने पर शिकायत की थी । तीन लोगों ने जमीन गड़ा धन निकालने के लिए हवन पूजा पाठ कराने की बात कहकर 8 लाख की ठगी को अंजाम दिया । फरियादी की सूचना पर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 420, 34 भादवि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक शंकरसिंह रघुवंशी पुलिस टीम राणापुर अज्ञात बाबा की तलाश में जुट गई । मामले में जांच के दौरान पुलिस ने गोलु पिता राजु नाथ भाटी उम्र 24 साल निवासी उटावद धार , दीपक पिता प्रेम नाथ उम्र 28 साल निवासी उटावद जिला धार ,सनी पिता श्याम नाथ (पड़ियार ) उम्र 25 साल निवासी संजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से ठगी के 7,00,000 रुपये नगदी बरामद किये गये।

मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक शंकरसिहं रघुवंशी, उप निरीक्षक नरेश ननामा , प्रधान आरक्षक 319 मनोज मीणा, आरक्षक 100 मुकेश, आरक्षक 48 अनिल का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

8 लाख की ठगी को दिया अंजाम अब चढ़े पुलिस के हत्थे ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports