झाबुआ के वार्ड नंबर 1 में पारंपरिक तरीके से होगा होलिका दहन, पार्षद ने बांटी विशेष मालाएँ

झाबुआ।  शहर के वार्ड क्रमांक 1 (कॉलेज मार्ग, अंबा माता मंदिर और बजरंग व्यायामशाला) पर हर साल की तरह इस बार भी होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर त्रिवेणी परिवार और वार्ड के सम्माननीय परिवारजनों की ओर से परंपरागत तरीके से होली माता की पूजा की जाएगी। इस बार होलिका…

img 20250313 wa00307659388462875415302

झाबुआ।  शहर के वार्ड क्रमांक 1 (कॉलेज मार्ग, अंबा माता मंदिर और बजरंग व्यायामशाला) पर हर साल की तरह इस बार भी होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर त्रिवेणी परिवार और वार्ड के सम्माननीय परिवारजनों की ओर से परंपरागत तरीके से होली माता की पूजा की जाएगी।

img 20250313 wa00307659388462875415302

इस बार होलिका की विशेष मालाएँ तैयार की गई हैं, जो गौमाता के गोबर, गौमूत्र, सुगंधित द्रव्य, कपूर, हवन सामग्री, गुलाब जल, नीम पत्ते और फूलों के मिश्रण से बनाई गई हैं। इन मालाओं में गोबर से बना नारियल और पान भी शामिल किया गया है। वार्ड की पार्षद रेखा अश्विन शर्मा ने यह मालाएँ तैयार कर होलिका दहन स्थलों पर वितरित कीं, ताकि सभी श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा कर सकें।

इस मौके पर पार्षद रेखा शर्मा ने वार्डवासियों को होली और धुलेंडी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी से पारंपरिक और सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports