हंसिका जोशी को मिला आदियोगी नटराज अवार्ड

झाबुआ की सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना हंसिका ओम जोशी ने हाल ही में देवभूमि हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय श्री शिवगंगा महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से हज़ारों दर्शकों का दिल जीत लिया। इस महोत्सव में देश-विदेश से और भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में हंसिका ने प्रथम स्थान…

img 20250617 wa00211327150214484622286

झाबुआ की सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना हंसिका ओम जोशी ने हाल ही में देवभूमि हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय श्री शिवगंगा महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से हज़ारों दर्शकों का दिल जीत लिया। इस महोत्सव में देश-विदेश से और भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

img 20250617 wa00211327150214484622286

इस प्रतियोगिता में हंसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए झाबुआ का नाम रोशन किया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय आदियोगी नटराज सम्मान से भी नवाज़ा गया।

यह कोई पहली उपलब्धि नहीं है — हंसिका इससे पहले शिमला, नागपुर और उज्जैन के महाकाल उत्सव में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उज्जैन में उन्हें शशिकला अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

हंसिका, झाबुआ स्थित Total Music Art & Dance Class में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गुरु श्री शुभम खोवाल जी से मात्र 8 वर्ष की उम्र से भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा ले रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports