कांग्रेस में नई जिम्मेदारी, डामोर प्रभारी!

झाबुआ। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी संगठन सर्जन अभियान के तहत थांदला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी के रूप में चैन सिंह डामोर और सह प्रभारी के रूप में मनीष बघेल की नियुक्ति की गई है। दोनों नेताओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक वीर सिंह भूरिया, आदिवासी कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,…

img 20250704 wa0012745017411506112958

झाबुआ। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी संगठन सर्जन अभियान के तहत थांदला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी के रूप में चैन सिंह डामोर और सह प्रभारी के रूप में मनीष बघेल की नियुक्ति की गई है। दोनों नेताओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक वीर सिंह भूरिया, आदिवासी कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका की सहमति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

img 20250704 wa0012745017411506112958

स्थानीय विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेताओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। भाजपा के कार्यकाल में विकास ठप पड़ा है और जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, क्षेत्र-क्षेत्र में पार्टी की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना जरूरी है।


विधायक वीर सिंह भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, जसवंत भाबर, ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, सुधीर भाबर, वीरेंद्र बारिया, विक्की डोडियार, अक्षय कमलिया, पंकज डोडियार, आशीष अम्लियार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports