Jhabua : नाले में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

झाबुआ । झाबुआ ज़िले की ढोचका पंचायत के ढोली खोदरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों को नाले में एक मृत तेंदुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दी सूचना गांव के लोगों ने जैसे ही नाले में…

image editor output image 515057609 17568035608355436294841743404439

झाबुआ । झाबुआ ज़िले की ढोचका पंचायत के ढोली खोदरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों को नाले में एक मृत तेंदुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

Jhabua : नाले में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

ग्रामीणों ने दी सूचना

गांव के लोगों ने जैसे ही नाले में तेंदुआ देखा, तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और तेंदुए की मौत की वजह तलाशने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मौत का कारण अब तक अज्ञात

Jhabua : नाले में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

डॉग स्काउट टीम का इंतजार

वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए डॉग स्काउट टीम को भी बुलाया है। टीम के पहुँचने के बाद घटनास्थल की और बारीकी से जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ग्रामीणों में दहशत और चर्चा

गांव में तेंदुए की मौत की खबर फैलते ही लोगों में दहशत और चर्चा दोनों का माहौल है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports