एमपी कैबिनेट  फैसले — लाड़ली बहना राशि ₹1,500, सोयाबीन का मॉडल रेट भी तय!

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1,500 प्रति माह करने, ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत करने, और भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4,036 प्रति क्विंटल तय करने जैसे प्रमुख निर्णय शामिल हैं। राज्य सरकार…

fb img 17627821945546005599278935823445

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1,500 प्रति माह करने, ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत करने, और भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4,036 प्रति क्विंटल तय करने जैसे प्रमुख निर्णय शामिल हैं।

fb img 17627821945546005599278935823445

राज्य सरकार ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को प्रदेशभर में गौरवपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन जबलपुर और अलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री 13 नवंबर को देवास से 1.32 लाख किसानों को ₹300 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। वहीं 12 नवंबर को सिवनी से लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि ₹1,500 प्रति माह सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।

fb img 1762782187085338184009673672291

राज्य में बिजली बिल समाधान योजना को भी लागू किया गया है, जिसके तहत उपभोक्ता 30 दिसंबर तक अपने बिलों की विसंगतियां सुधार सकेंगे।

इसके अलावा खंडवा जिले के मान्धाता क्षेत्र में नया सिविल न्यायालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
रेस्को सोलर योजना के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य की महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports