Jhabua Post - हेडर

1 करोड़ 2 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी: झाबुआ पुलिस ने हाईवे पर भरा ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ— इंदौर–अहमदाबाद नेशनल हाईवे-47 पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक इंदौर से गुजरात की ओर भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर फुलमाल फाटे पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

screenshot 20251203 115829 gallery8863385852583935399

ट्रक चालक ने अपना नाम सागर शिंदे (29 वर्ष) निवासी तिलक नगर इंदौर बताया और मवेशियों के लिए भूसा ले जाना बताया। लेकिन जांच में ट्रक के भीतर भूसे की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में शराब छिपी मिली।

screenshot 20251203 115814 gallery7422116301882485117

जप्त अवैध शराब— कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 2 लाख रुपये

screenshot 20251203 115746 gallery4416248268356491552

लंदन प्राइड प्रीमियम व्हिस्की – 130 पेटी (1170 बल्क लीटर)

माउंट 6000 बीयर – 150 पेटी (1800 बल्क लीटर)

रॉयल सिलेक्ट डीलक्स व्हिस्की – 500 पेटी (4500 बल्क लीटर)

कुल अवैध शराब – 7470 बल्क लीटर

ट्रक, तिरपाल, भूसा, मोबाइल आदि मिलाकर कुल जप्त मशरूका 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये का है।

screenshot 20251203 133046 gallery102682719873257163

आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिसके बाद शराब की पेटियों की गिनती कर पंचनामा तैयार किया गया और धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।