,

Jhabua :जेवियर मेड़ा मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, उमंग सिंगार ने दी जिम्मेदारी

Jhabua post, 05 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष उमंग सिंगार ने झाबुआ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। परिषद की धारा-3 के तहत यह नियुक्ति की गई है। जेवियर मेड़ा…

fb img 17649379885151245502677294573523

Jhabua post, 05 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष उमंग सिंगार ने झाबुआ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। परिषद की धारा-3 के तहत यह नियुक्ति की गई है।


जेवियर मेड़ा को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर इंदौर, उज्जैन, झाबुआ सहित पूरे मालवा-निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सभी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के प्रति आभार भी जताया है।
आदिवासियों के उत्थान के लिए रहेंगे कटिबद्ध – जेवियर मेड़ा
नियुक्ति के बाद पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कहा,
“मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद हमेशा से आदिवासी समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध रही है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और आदिवासी भाइयों-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”

fb img 17649379885151245502677294573523


उन्होंने आगे बताया कि शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस सम्मेलन में आदिवासी समाज की प्रमुख समस्याओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी।
जेवियर मेड़ा झाबुआ जिले की झाबुआ विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं, आदिवासी समाज में उनकी गहरी पैठ और सक्रियता के कारण यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports