Jhabua Post - हेडर

68th Natinol shooting champions : दिल्ली में चला  झाबुआ का जादू; युगप्रताप को गोल्ड मैडल, मंत्री निर्मला भूरिया ने दी बधाई!

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (NSCC) में मध्य प्रदेश के निशानेबाजों का दबदबा रहा। झाबुआ जिले के उमरकोट से ताल्लुक रखने वाले  होनहार शूटर्स ने अपने सटीक निशाने और मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए पदक तालिका में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में इंदौर के युगप्रताप सिंह  ने स्वर्ण पदक हासिल किया है!

img 20251220 wa00168653531451017257286

युगप्रताप सिंह का स्वर्णिम प्रदर्शन,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री निर्मला भूरिया ने दी बधाई

पिस्टल इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इंदौर के युवा शूटर युगप्रताप सिंह ने चैंपियनशिप में यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (यूथ) स्पर्धा में अपनी जोड़ीदार आराध्या मिश्रा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कर्नाटक की टीम को 16-8 के बड़े अंतर से हराकर यह जीत हासिल की।

युग प्रताप की इस स्वर्णिम सफलता पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और कैलाश विजयवर्गीय ने भी बधाई दी है!

fb img 17662099071714662855058508764856

​इतना ही नहीं, युगप्रताप ने जूनियर वर्ग में भी अपनी चमक बिखेरी और मिक्स्ड टीम इवेंट में एक कांस्य पदक (Bronze Medal) भी अपने नाम किया।

मानवी जैन ने जीती पदकों की हैट्रिक

इंदौर की प्रतिभावान शूटर मानवी जैन ने भी चैंपियनशिप में अपनी श्रेष्ठता साबित की। मानवी ने कड़े मुकाबले के बीच पिस्टल इवेंट (यूथ विमेन) में व्यक्तिगत रूप से कांस्य पदक हासिल किया।

​इसके अलावा, टीम स्पर्धाओं में उनका प्रदर्शन और भी दमदार रहा। उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम इवेंट्स में दो रजत पदक (Silver Medals) झटककर यह साबित कर दिया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं। उनकी यह सफलता 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट्स में उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।

प्रदेश में खुशी की लहर

इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और शूटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जीत न केवल इन खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह मध्य प्रदेश में शूटिंग खेल के बढ़ते ग्राफ और वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का भी प्रमाण है।