माही नदी में कूदे शिक्षक का शव 20 घंटे बाद बरामद, ‘स्कूल’ को बताया था जिम्मेदार

​(रिपोर्ट: अरुण पाटीदार, करवड़) ​करवड़/घुघरी: सोमवार दोपहर घुघरी के समीप माही नदी के पुल से छलांग लगाने वाले शिक्षक अजय पिता दुर्गाप्रसाद पाटीदार (निवासी बोडायता) का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया है। ​सुबह 10 बजे मिली सफलता सोमवार शाम को अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह…

inshot 20251223 1100040444925575014912925636

(रिपोर्ट: अरुण पाटीदार, करवड़)

करवड़/घुघरी: सोमवार दोपहर घुघरी के समीप माही नदी के पुल से छलांग लगाने वाले शिक्षक अजय पिता दुर्गाप्रसाद पाटीदार (निवासी बोडायता) का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया है।

सुबह 10 बजे मिली सफलता

सोमवार शाम को अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग 10:00 बजे गोताखोरों को सफलता मिली और अजय का शव नदी से बाहर निकाला गया।

inshot 20251223 1100040444925575014912925636

मोबाइल लोकेशन से पहुंची थी पुलिस

युवक ने सोमवार दोपहर माही नदी पुल से छलांग लगाई थी। कूदने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार एक स्कूल को ठहराया था। सूचना मिलने पर सारंगी एवं करवड़ पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर माही नदी तक पहुंची और तलाश शुरू की।

झाबुआ से बुलाए गए थे गोताखोर

सोमवार शाम तक युवक का पता नहीं चलने पर प्रशासन ने झाबुआ से गोताखोर दल को बुलाया था। टीम ने करीब 2 घंटे मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आज शव मिलने के बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ‘बैड टच’ के आरोपों और युवक द्वारा लगाए गए स्टेटस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports