करवड़ में गणतंत्र दिवस की धूम: फहराया तिरंगा,गूंजे देश भक्ति के नारे, बच्चों ने निकाली  प्रभात फेरी

करवड़@ अरूण पाटीदार देश भर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में झाबुआ जिले की करवड़ पुलिस चौकी और ग्राम पंचायत में भी राष्ट्रीय पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा करवड़ गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ​पुलिस चौकी पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस…

img 20260126 wa00355364058863012487750

करवड़@ अरूण पाटीदा

देश भर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में झाबुआ जिले की करवड़ पुलिस चौकी और ग्राम पंचायत में भी राष्ट्रीय पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा करवड़ गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पुलिस चौकी पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत सुबह करवड़ पुलिस चौकी पर हुई। यहाँ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने पुलिस बल की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में श्री चुंडावत ने कहा कि हमें मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों और अमर शहीदों को सदैव याद रखना चाहिए।

पंचायत में उप सरपंच ने किया ध्वजारोहण

ग्राम में जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह के लिए शासकीय और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं पंचायत परिसर में एकत्रित हुए। यहाँ पंचायत भवन पर उप सरपंच राजेश पाटीदार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ।

img 20260126 wa00355364058863012487750

नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे, मंदिर प्रांगण में हुई सभा

ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए बीच बस्ती स्थित जय मां अंबे माता मंदिर परिसर पहुंची। यहाँ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

img 20260126 wa00321127278359078385784
img 20260126 wa0028672455221584281169

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण दिए और सांस्कृतिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिठाई बांटी गई।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports