झाबुआ: बिजली विभाग की लापरवाही ने बरपाया कहर, गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बिजली विभाग की अनदेखी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। तहसील पेटलावद के ग्राम बनी में बिजली के टूटे तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 6 बीघा में लहलहाती फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।…

screenshot 20260324 073718 gallery4463582796308754484

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बिजली विभाग की अनदेखी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। तहसील पेटलावद के ग्राम बनी में बिजली के टूटे तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 6 बीघा में लहलहाती फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।

झाबुआ जिले के बनी गांव में गेहूं की फसल में लगी आग

​ झाबुआ में पहले कुदरत का कहन, अब सिस्टम की मार, लगी फसल में आग

पीड़ित किसान ईश्वरलाल शिवराम जी पाटीदार, पूंजी बाई ईश्वरलाल जी पाटीदार और कांजी बाबू जी पाटीदार के लिए यह साल मुसीबतों का पहाड़ लेकर आया है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान पहले ही बेमौसम ओलावृष्टि की मार झेल रहे थे, और अब बिजली विभाग की लापरवाही ने उनकी रही-सही उम्मीदों को भी जलाकर भस्म कर दिया। किसान की मेहनत पर ओलावृष्टि ने पहले झटका दिया और बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल को नुकसान पहुंचा और उसकी पूरी मेहनत जलकर खाक हो गई ।

​देखते ही देखते राख हुई दिन-रात की मेहनत

​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार अचानक टूट कर गिर गए। चिंगारी उठते ही सूखे खेत ने आग पकड़ ली। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

  • प्रभावित किसान: ईश्वरलाल, पूंजी बाई और कांजी बाबू पाटीदार।
  • नुकसान का अनुमान: करीब 6 बीघा की तैयार फसल।
  • प्रमुख कारण: जर्जर बिजली के तार और विभाग की लापरवाही।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports