करवड़: मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में चैत्र नवरात्रि की धूम, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के करवड़ में रतलाम-झाबुआ मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में मां नागणेचा और शेषावतार देवश्री कल्लाजी…

img 20260323 wa00046296031429009089231

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के करवड़ में रतलाम-झाबुआ मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में मां नागणेचा और शेषावतार देवश्री कल्लाजी राठौर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। झाबुआ जिले में मां नागणेचा के इस धाम को लेकर भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है ।

झाबुआ जिले के करवड़ में मां नागणेचा मंदिर

संवत 1752 से जुड़ा है प्राचीन इतिहास

इस पावन धाम का इतिहास काफी प्राचीन है। मां नागणेचा की मूर्ति की स्थापना संवत 1752 ई. में की गई थी। इसके पश्चात संवत 2034 में शेषावतार देवश्री कल्लाजी राठौर के गादीपति महंत नारायण सिंह जी के माध्यम से मंदिर का भव्य निर्माण करवाया गया। यहाँ मां नागणेचा के साथ ही कल्लाजी राठौर और पंचमुखी हनुमान जी का मंदिर भी भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है।

झाबुआ जिले के करवड़ में मां नागणेचा के दिव्य दर्शन

वर्तमान गादीपति कर रहे समस्याओं का निराकरण

वर्तमान में गादीपति प्रताप सिंह जी राठौर के सानिध्य में देवश्री कल्लाजी के माध्यम से जन-समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान यहाँ भक्तों का भारी तांता लगा रहता है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर दुखी व्यक्ति की समस्या का समाधान बाबा के दरबार में होता है।

img 20260323 wa00052611459402651088868

नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ और महाभंडारा

​नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में नौ दिनों तक सतत ‘शतचंडी यज्ञ’ और हवन का आयोजन किया जा रहा है। वातावरण मंत्रोच्चार और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी पर यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसके पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports