झाबुआ में 71 लाख की अवैध शराब जब्त,आबकारी विभाग की कार्रवाई

झाबुआ। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने झाबुआ-राणापुर रोड पर घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल…

झाबुआ में 71 लाख की अवैध शराब सहित ट्रक जब्त, राणापुर रोड पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

झाबुआ। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने झाबुआ-राणापुर रोड पर घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 71 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

झाबुआ में 71 लाख की अवैध शराब सहित ट्रक जब्त, राणापुर रोड पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

715 पेटियों में भरी थी 8550 लीटर शराब आबकारी विभाग को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि एक ट्रक (MP09 HF 4547) राणापुर की ओर जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत झाबुआ-राणापुर रोड पर नाकाबंदी की। जब संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से:

  • लेमाउंट बीयर की 290 पेटी (कैन)
  • माउंट बीयर की 415 पेटी (कैन)
  • रॉयल स्टैग व्हिस्की की 10 पेटी

इस तरह ट्रक से कुल 715 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 8550 बल्क लीटर है।

अलीराजपुर का रहने वाला है ड्राइवर कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने माल को विधिवत जब्त करते हुए ट्रक चला रहे ड्राइवर बदरुद्दीन (पिता अनवर खान), निवासी अलीराजपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

कीमतों का गणित

  • जब्त शराब की कीमत: 26 लाख 90 हजार रुपये
  • जब्त ट्रक की कीमत: 45 लाख रुपये
  • कुल जब्ती: 71 लाख 90 हजार रुपये

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज पकड़े गए आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 46 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के कार्यभार संभालने के बाद जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ यह एक बड़ी हिट मानी जा रही है। आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में विभाग के अन्य कर्मचारियों की भी सक्रिय भूमिका रही। विभाग का कहना है कि जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई प्रेरक खबर या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports