झाबुआ सर्राफा व्यापारी ने AAP नेता पर लगाए गंभीर आरोप, आप नेता का दावा मामला 4 किलो चांदी का ।

झाबुआ (मध्य प्रदेश): जिले के राणापुर में एक सर्राफा व्यापारी और आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष के बीच चांदी को लेकर विवाद सामने..

झाबुआ एएसपी को आवेदन सौंपते हुए सर्राफा व्यापारी ।

झाबुआ (मध्य प्रदेश): जिले के राणापुर में एक सर्राफा व्यापारी और आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष के बीच चांदी को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पहले राणापुर थाने पहुंचा । और सोमवार को राणापुर के सर्राफा व्यापारी ने झाबुआ एसपी को शिकायती आवेदन दिया है । जिसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

मंहगी होती चांदी ने झाबुआ में बढ़ाए विवाद।

चांदी के लगातार बढ़ते दामों की वजह से लगातार झाबुआ में विवाद की स्थिति बन रही है । झाबुआ के आदिवासी समाज में चांदी के आभुषण मुख्य है, जो महिला और पुरूष दोनों प्रमुखता से धारण करते हैं । शादी ब्याह में चांदी देने का चलन है । लेकिन अब यही चांदी झगड़े की जड़ बन रही है जिसकी लगातार इसकी बढती कीमतें ।

झाबुआ एएसपी को आवेदन सौंपते हुए सर्राफा व्यापारी ।

राणापुर के सर्राफा व्यापारी का आरोप: घर में घुसकर दी धमकी

राणापुर के सुभाष मार्ग निवासी सर्राफा व्यापारी हितेश ठाणिया ने पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। ASP प्रतिपाल सिंह महोबिया को सौंपे आवेदन में व्यापारी का आरोप है कि 24 मई की शाम AAP जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुसे और चांदी की मांग करते हुए डराया-धमकाया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर जान से मारने और एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। व्यापारी ने थाने में हंगामा करने और पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

सर्रफा व्यापारी के मुताबिक इसके पहले कुछ युवक 11 मई, 17 मई को भी उनकी दुकान पर चांदी का भाव पूछन के बहाने रैकी करने पहुचे थे । जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस को दी थी । सर्राफा व्यापारी का आरोप है कि मई को कमलेश सिंगाड़ आम आदमी पार्टी के नेता मेरे घर पर पहुंचे और चांदी की मांग करते हुए धमकाने लगे ।

झाबुआ- सर्राफा व्यापारी ने आवेदन के साथ सीसीटीवी फूटेज भी दिए ।
चांदी को लेकर बढ़ रहे विवाद

AAP नेता का पलटवार: आदिवासी युवक की चांदी हड़पने की साजिश

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने व्यापारी के आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। सिंगाड़ के मुताबिक, खांडियाखाल निवासी निलेश अजनार ने व्यापारी के पास अपनी 4 किलो चांदी गिरवी रखी थी। उनका कहना है कि जब पीड़ित अपनी चांदी वापस लेने गया, तो व्यापारी ने चांदी लौटाने से मना कर दिया और बदले में ₹9 लाख की अनुचित मांग की। इसी मामले को दबाने और चांदी हड़पने के उद्देश्य से व्यापारी अब पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवा रहा है। कमलेश सिंगार का दावा है कि पुलिस को भी उन्होंने ही बुलाया और थाने पहुंचा था मामला । मामले को लेकर कमलेश सिंगाड़ ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है ।

राणापुर पुलिस का कहना दस्तावेज

इस पूरे घटनाक्रम पर राणापुर थाना प्रभारी (SHO) दिनेश रावत ने jhabuapost को बताया कि

“यह पूरा विवाद चांदी को लेकर बताया जा रहा है । दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि जिस 4 किलो चांदी को लेकर यह पूरा विवाद बताया जा रहा है, उसके स्वामित्व या लेनदेन के दस्तावेज नहीं है । पुलिस के पास शिकायत आई पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है । — दिनेश रावत, थाना प्रभारी, राणापुर

पूरे जिले में चांदी को लेकर अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं । इसके पहले राणापुर में ही 12 किलों चांदी चोरी का मामला सामने आया था, इस मामले में भी चांदी के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया । मामले कुछ लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई है ।

और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए Jhabua Post.Com, आपके पास भी है कोई सूचना या जानकारी तो 9407154083 नंबर पर वाट्सएप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports