झाबुआ । 25 मई झाबुआ के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर में अलग तरह का अनुष्ठान किया जा रहा है । चारभुजा नाथ जी महाराज मंदिर में एक अभूतपूर्व और भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। पं. विश्वनाथ शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में भगवान चारभुजा नाथ का केसर आम से अर्चन किया गया ।
विष्णु सहस्त्रनाम के साथ 1008 केसर आमों से हुआ अर्चन
पंडित हिमांशु शुक्ला ने Jhabua post को जानकारी देते हुए बताया कि अनुष्ठान के दौरान भगवान चारभुजा नाथ जी महाराज का ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ के पवित्र मंत्रोच्चार के साथ अर्चन किया गया। इस विशेष पूजा में लगभग 2 क्व्विटल से ज्यादा केसर आम प्रभु को अर्पित किए गए । जिसके बाद इन आमों को प्रसादी के रूप में भक्तो को वितरित किया गया ।

चारभुजा नाथ मंदिर पर आने वाले दिनों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम ।
चारभुजा नाथ मंदिर पर आने वाले दिनों और भी अलग-अलग धार्मिक आयोजन होने वाले हैं । झाबुआ के इस मंदिर बड़ी संख्या भक्त जुड़े हैं । मंदिर समिति आने वाले दिनों में मोगरा श्रृंगार, तुलसी पत्र व तिल अर्चन, बिल्व पत्र से शिवर्चन, गुलाब जल महाभिषेक और गाय के दूध से अभिषेक किया जाएगा ।
- मोगरा श्रृंगार (मंगलवार): मंगलवार को भगवान का मोगरे के सुगंधित पुष्पों से अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।
- तुलसी पत्र व तिल अर्चन (बुधवार): भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 1000 तुलसी पत्र अथवा पवित्र तिल से विशेष अर्चन होगा।
- बिल्व पत्र से शिवर्चन (गुरुवार): देवों के देव महादेव की आराधना के तहत 1000 बिल्व पत्र अर्पित कर शिवर्चन किया जाएगा।
- गुलाब जल महाअभिषेक (एकादशी): एकादशी के पावन अवसर पर 51 किलो सुगंधित गुलाब जल से प्रभु का दिव्य अभिषेक होगा।
- गो दुग्ध अभिषेक (पूर्णिमा, 31 मई): पूर्णिमा की तिथि को 101 किलो गाय के शुद्ध दूध (गो दुग्ध) से महाअभिषेक का भव्य आयोजन होगा।
- नाम संकीर्तन एवं परिक्रमा (4 जून): चारभुजा जी के नाम संकीर्तन के साथ भव्य परिक्रमा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया जाएगा।
- लाख बत्तियों की महाआरती (अमावस्या): अमावस्या की पावन तिथि पर एक लाख (1,0,000) दीप बत्तियों से भगवान की दिव्य महाआरती संपन्न होगी।
आयोजन समिति संभाल रही व्यवस्थाओं का जिम्मा
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को सुचारू रूप से संपन्न कराने और आगामी व्यवस्थाओं को संभालने में मंदिर की महिला और पुरुष समिति सक्रिय रूप से जुटी हुई है। व्यवस्थाओं की मुख्य कमान अध्यक्ष मनीष कोठारी और सचिव राकेश शाह संभाल रहे हैं।
समाज कि महिला पदाधिकारी भी अपनी सेवाएं दे रही हैं । जिनमें
अधयक्ष श्रीमती संगीता प्रदीप शाह,संयोजक: हीना कोठारी
- उपाध्यक्ष: श्रीमती साधना शाह, श्रीमती वीणा कटलाना
- सचिव: श्रीमती नमिता कोठारी, श्रीमती योगिता नीमा
- कोषाध्यक्ष: श्रीमती सीमा नीमा, श्रीमती वंदना शाह
- सहसचिव: श्रीमती सोम नीमा, श्रीमती कविता शाह
और अधिक खबरों के लिए पढिए www.jhabuapost.com . आपके पास है कोई खबर या सूचना तो आप हमें 9407154083 , 7000146297 पर वाट्सएप करें ।














Leave a Reply