,

झाबुआ: पूर्व विधायक कल सिंह भाबर का महिलाओं के साथ कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने साधा निशाना

झाबुआ जिले की सियासत में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने भारी बवाल खड़ा कर दिया है। जिले की थांदला विधानसभा से पूर्व विधायक और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को लेकर मुख्य विपक्षी…

inshot 20260531 203414125857955085494864054

झाबुआ जिले की सियासत में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने भारी बवाल खड़ा कर दिया है। जिले की थांदला विधानसभा से पूर्व विधायक और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और भाबर पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जमीन विवाद में वायरल वीडियो.

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कल सिंह भाबर एक जेसीबी (JCB) मशीन पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब कुछ महिलाएं जेसीबी के करीब पहुंचती हैं, तो भाबर उन्हें पीछे हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि कल सिंह भाबर ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और उन्हें कथित तौर पर लात मारी।

कांग्रेस पार्टी के कई आधिकारिक पेजों और स्थानीय नेताओं द्वारा इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं, इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ स्थानीय महिलाएं  तीखी बहस, झूमा झटकी और झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं, आप में झगड़ रही महिलाओं ने कलसिंह भाबर को भी घेर लिया ।

inshot 20260531 203414125857955085494864054
पूर्व विधायक के वीडियो वायरल, राजनीति भी हुई तेज।

कल सिंह भाबर ने दी सफाई- ‘मेरा जमीन विवाद से कोई लेना-देना नहीं’

वीडियो के वायरल होने और कांग्रेस के आरोपों के बाद कल सिंह भाबर ने खुद सामने आकर पूरी घटना पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। ‘झाबुआ पोस्ट’ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाबर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश करार दिया है।

​उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “जिस जमीन को लेकर यह पूरा विवाद हो रहा है, उससे मेरा निजी तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। मैं वहां केवल दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने और बीच-बचाव के लिए गया था।”

‘ड्राइवर को पत्थर मार रही थीं महिलाएं’

जेसीबी पर चढ़ने और महिलाओं को हटाने वाले वायरल दृश्य पर भाबर ने सफाई देते हुए कहा कि विवाद के दौरान कुछ महिलाएं उग्र हो गई थीं और जेसीबी के ड्राइवर पर पत्थर मारने के लिए दौड़ रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं केवल जेसीबी के ड्राइवर को चोट लगने से बचा रहा था और महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहा था। इसके अलावा इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है।”

​बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव और स्थानीय राजनीति के चलते विपक्ष इस मामले को बेवजह तूल दे रहा है और सच जाने बिना उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

जिले में गरमाई राजनीति

इस घटना के बाद से झाबुआ और थांदला क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाते हुए बीजेपी के ‘महिला सम्मान’ के नारों पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं बीजेपी नेता इस पूरे विवाद को विपक्ष की एक सोची-समझी साजिश बता रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की पुष्टि होना बाकी है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports