,

Jhabua : करवड़ में नव नियुक्त जिला मंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

jhabua करवड़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कसावट शुरू कर दी है। इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए सुखराम मोरी को झाबुआ भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नई और अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद जब सुखराम मोरी…

jhabua karwad sukharam mori

jhabua करवड़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कसावट शुरू कर दी है। इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए सुखराम मोरी को झाबुआ भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नई और अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद जब सुखराम मोरी पहली बार मैदान में उतरे, तो कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Jhabua करवड़ में नागणेचा माता के दरबार में टेका मत्था, साफा बांधकर हुआ सम्मान

जिला मंत्री का पदभार और दायित्व मिलने के बाद सुखराम मोरी अपने प्रथम पहली बार करवड़ शक्ति केंद्र पहुंचे।

  • यहां सबसे पहले उन्होंने आस्था के केंद्र ‘नागणेचा माता मंदिर’ पहुंचकर दर्शन किए और माता के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
  • शक्ति केंद्र पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने नए जिला मंत्री की अगवानी की।
  • समर्थकों ने सुखराम मोरी को फूल-मालाओं से लाद दिया और अंचल की पारंपरिक शान ‘साफा’ बांधकर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।
jhabua karwad sukharam mori

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता

संगठन में इस नई ऊर्जा के संचार से स्थानीय कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आए। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी, शालिग्राम जी पटेल, जितेंद्र गहलोत, भंवर सिंह गहलोत, बद्री लाल पाटीदार, प्रकाश सोलंकी, अशोक तंवर, राजू गहलोत और राजेंद्र पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मोरी को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई राजनीतिक हलचल, चुनावी सुगबुगाहट या खबर?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports