गुना हादसे के बाद लंबे समय से सुसुप्त अवस्था में चल रहे हैं सिस्टम जागृत अवस्था में आ चुका है। प्रदेश भर में यात्री वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार को झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी टीएस डावर ने बस स्टैंड पर पहुंचकर यात्री बसों की चेकिंग की। साथ ही बस संचालकों, चालक और परिचालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के हिदायत दी।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बहुचे टीम के साथ ।
दलबल के साथ बस स्टैंड पहुंचे झाबुआ कोतवाली प्रभारी डावर ने बसों में दस्तावेज चेक किए। इसके साथ ही वाहनों का फिटनेस परमिट एवं अन्य सेफ्टी जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, फायर फोम,इमरजेंसी एग्जिट डोर चेक किया गया। बस स्टैंड पर मौजूद सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और सभी सुरक्षा के सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।









