,

Dhar: डही में लेखपाल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

धार जिले के विकासखंड डही में शिक्षा विभाग के लेखा शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड-3 दिनेश भिड़े को इंदौर लोकायुक्त टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन प्रकरण में एनपीएस कटौती राशि आहरण करने के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद कार्रवाई…

img 20251203 wa0025655050553258739570

धार जिले के विकासखंड डही में शिक्षा विभाग के लेखा शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड-3 दिनेश भिड़े को इंदौर लोकायुक्त टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन प्रकरण में एनपीएस कटौती राशि आहरण करने के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी।

img 20251203 wa0025655050553258739570

शिकायत के बाद कार्रवाई

आवेदक रंजीत बामनिया, निवासी धार, ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके पिता कुंवर सिंह बामनिया, जो सी.एम. राइस स्कूल डही में चपरासी पद से 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी पेंशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आरोपी लेखपाल ने रिश्वत की मांग की थी।

सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज लोकायुक्त टीम डही पहुंची और दबिश देकर आरोपी दिनेश भिड़े को आवेदक से 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

ट्रैप टीम

ट्रैप दल में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटेरिया, सतीश यादव, मनीष माथुर और कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports